हुज़ूर: जहांगीराबाद स्थित जेजे शादी हाल के पास एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ दूसरे युवक पर चाकू से किया हमला
Huzur, Bhopal | Feb 9, 2024 जहांगीराबाद स्थित जेजे शादी हाल के पास एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ दूसरे युवक पर छुरी से प्राण घातक हमला कर दिया। जिसमें एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज शहर के जेपी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने घायल के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।