राठ: सीएचसी राठ में एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ, चेयरमैन व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद
Rath, Hamirpur | Apr 8, 2026 राठ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज बुधवार को एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डॉक्टर अरविंद कुमार यादव, अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं अधीक्षक, सीएचसी राठ ने अवगत कराया कि आज दिनांक बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राठ में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय शुभारंभ किया गया।