बांदा: पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए दो उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Banda, Banda | Dec 26, 2025 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने डायल UP 112 मे तैनात मुख्य आरक्षी इकबाल खान, और परिवहन शाखा मे तैनात मुख्य आरक्षी वीरेंद्र कुमार सिंह के उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक उपस्थित रहीं हैं।