गुना नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ 400 महिलाओं ने निकाली शहर में मतदाता जागरूकता रैली
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में कलेक्ट्रेट कार्यालय से 24 अप्रैल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ 400 महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। नगर पालिका कार्यालय पर समापन कर मतदाताओं को 7 मई को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। रैली में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जिया फातिमा शामिल हुई।