सिमडेगा: अब घर बैठे मिलेगा गैस सिलेंडर, रूट चार्ट जारी
गुरुवार शाम 6 बजे सिमडेगा में गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू की पहल पर गैस एजेंसी ने होम डिलेवरी के लिए रूट चार्ट जारी किया। अब तय दिनों में अलग-अलग मोहल्लों में वाहन पहुंचकर सिलेंडर देगा। संचालक ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बुकिंग के बाद घर पर ही सिलेंडर प्राप्त करें।