मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर की गुड़ मंडी में अवैध कारोबार के आरोप पर कार्रवाई की मांग, वाहन पर अधिकतम जुर्माना लगाने की उठी आवाज
मुजफ्फरनगर की गुड़ मंडी में अवैध कारोबार के आरोप में वाहन संख्या RJ 06 GD 1764 को मंडी समिति के सचल दल ने पकड़कर मंडी में लाया है। मामले में निष्पक्ष जांच और नियमों के उल्लंघन पर अधिकतम शमन शुल्क लगाने की मांग उठी है। मांग है कि गुड़ और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए,ताकि ईमानदार व्यापारियों के हित सुरक्षित रहे