आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर दरभंगा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ लगातार गस्ती करती हुई देखी जा रही है। गस्ती करने के दौरान सघन वाहन जांच अभियान भी पुलिस के द्वारा चलाई जा रही है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दरभंगा के आयकर चौक पर गुरुवार की शाम 7:00 बजे जहां पुलिस गश्त करती हुई देखी गई।