नानपारा: रुपईडीहा थाने की पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रूपईडीहा थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अल्ताफ पुत्र अकरम निवासी आमा पोखर को उप निरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय उप निरीक्षक यतींद्र कुमार ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है।