लोहरदगा: स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना प्राथमिकता, यूनियन के प्रयास से 12 युवाओं को मिली नौकरी: पूर्व सांसद धीरज साहू
छोटानागपुर बॉक्साइट एवं कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के सतत और सार्थक प्रयासों से प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था हिंडाल्को द्वारा 12 स्थानीय युवाओं को नियुक्ति प्रदान की गई।इस उपलक्ष्य में सोमवार दोपहर 1:30 बजे आयोजित गरिमामयी समारोह में सभी चयनित अभ्यर्थियों को पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के करकमलों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपे