गोरखपुर: युवती के अपहरण के मामले में खोराबार पुलिस ने युवक उसकी मां और बहन के खिलाफ केस किया दर्ज
खोराबार थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युति को उसी के गांव का एक युवक 10 मई के दिन में 3:00 बजे बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती के परिजन काफी खोजबीन किया तो पता चला कि, गांव का ही युवक उसे भगा ले गया है। युवती की मां की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने आज युवक उसकी मां और उसकी बहन के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।