रामपुर: शनिवार को गाँधी मैदान में भारत स्काउट और गाइड जनपदीय रैली के समापन समारोह में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शामिल हुए
Rampur, Rampur | Nov 8, 2025 शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में महात्मा गाँधी स्टेडियम में तीन दिवसीय भारत स्काउट और गाइड की जनपदीय रैली का समापन हुआ। समापन दिवस पर प्रार्थना, ध्वजारोहण, और झंडागान हुआ, जिसके बाद प्रतिभागियों ने आकर्षक टेंट बनाए।