ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में चूड़ी की दुकान की आड़ में बिक रही थी शराब, आबकारी विभाग की दबिश में खुलासा
ग्वालियर में अवैध शराब कारोबार का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रशासन द्वारा बुधवार रात करीब 11 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की कार्रवाई में छतरी मंडी स्थित हिमानी बैंगल स्टोर से देशी और विदेशी शराब बरामद की गई। चूड़ियों की दुकान की आड़ में शराब बिक्री का यह मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।