ग्वालियर गिर्द: एडवांस के 8 हजार रुपये मांगने पर मजदूरों ने मकान मालिक को सरिए से पीटा, जान से मारने की धमकी
उटीला थाना क्षेत्र के ग्राम सौसा में 10 जून की सुबह करीब 9 बजे 8 हजार रुपये एडवांस वापस मांगने पर मकान मालिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मजदूरों ने सरिए से हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस ने दी।