भाजपा ने 25 जून को आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में आपातकाल को "काला दिवस" के रूप में याद किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश शर्मा (ओमी गुरुजी) ने कहा कि आपातकाल देश के लोकतंत्र पर एक काला अध्याय था।