श्रीगंगानगर के एसडी गर्ल्स स्कूल में दूसरी मंजिल से कूद कर छात्रा की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर स्कूल स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने रविवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मटका के पिता की रिपोर्ट पर स्कूल के डायरेक्टर प्रिंसिपल स्टाफ के चार जनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।