सात वर्षों से अपने लापता पति का इंतजार कर रही प्रिया चौकसे एक बार फिर न्याय की आस लेकर अधिकारियों के पास पहुंचीं। बैरसिया निवासी प्रिया की शादी लटेरी में हुई थी। वर्ष 2019 में उनके पति राजू उर्फ राजकुमार चौकसे अचानक लापता हो गए थे। गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।