लूनकरनसर: राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन कैर-सांगरी के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी
राजस्थान का प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन कैर-सांगरी अब आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। उत्पादन में कमी के कारण इसकी कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। बाजार में सूखी सांगरी 1800 से 2500 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि हरी सांगरी 300 से 400 रुपए प्रति किलो बिक रही है।