देवसर: पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
आगामी 31 मई को महान आत्मा पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 जन्म जयंती है। रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन एवं उनके राष्ट्र तथा भारतीय समाज एवं सनातन पंथ के लिए किये गये पुण्य प्रयासों को जन जन तक चरितार्थ करने के लिये बीजेपी अखिल भारतीय स्तर पर कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला आयोजित कर रही है। ये समस्त कार्यक्रम 21 मई से 31 मई तक आयोजित होंगी।