खलीलाबाद: शहर में तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदला, चिपचिपी गर्मी से लोगों को मिली राहत, बरसे मेघ से मौसम हुआ सुहाना
खलीलाबाद शहर में तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बुधवार की साइन 4:00 बजे बदला नजर आया। एक तरफ जहां चिपचिपी गर्मी से लोगों को मिली निजात तो वहीं आसमान से जमकर बरसे मेघ मौसम हुआ सुहाना। यह तस्वीर खलीलाबाद संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर की है जहां तेज हवाओं के बीच मानो ऐसा लग रहा था कि तेज आंधी में पेड़ उखड़ जाएंगे। आसमान में बिजली की चमक के साथ बरसे मेघ।