जशपुर: जशपुर में 'सियान गुड़ी' बना बुजुर्गों का सहारा, एक ही छत के नीचे मिल रही स्वास्थ्य और मनोरंजन सुविधाएं
जशपुर के भागलपुर रोड स्थित ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर वरिष्ठ नागरिकों के लिए संपूर्ण सेवा केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 17 अप्रैल को उद्घाटन के बाद यहां रोजाना बुजुर्गों की भागीदारी बढ़ रही है। शुक्रवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य जांच, फिजियोथैरेपी, पुस्तकालय,