कोडरमा: गुमो में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और लूटपाट, तिलैया थाने में शिकायत दर्ज
झुमरी तिलैया के तिलैया थाना क्षेत्र में डिलीवरी के दौरान विवाद में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय अजय कुमार और उसके भाई सतीश कुमार के साथ मारपीट व लूट का आरोप लगा है। आरोपियों पर नकद, मोबाइल और सोने की चेन छीनने का आरोप है। पुलिस जांच में जुटी है।