कोडरमा: अत्यधिक नींद की गोली खाने से युवती की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में इलाज के बाद रेफर
कोडरमा थाना क्षेत्र के चुटियारो में गुरुवार को तनाव में एक 20 वर्षीय युवती ने अत्यधिक नींद की गोलियां खा ली इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी है मामले की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे। युवती की पहचान मीनाक्षी कुमारी पिता दिनेश सिंह के रूप में हुई है।