गुरारू: तरौंची में नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन, दर्जनों मरीजों का हुआ इलाज
Guraru, Gaya | May 24, 2026 प्रखंड के तरौंची गांव में रविवार सुबह 11 बजे स्माइल टुगेदर इंडिया फाउंडेशन, बोधगया के बैनर तले “मेडिकल हेल्थ कैंप फॉर कम्युनिटी” का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं इलाज किया गया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं।