हरदा: हरदा में नगर पालिका की कार्रवाई, तीन जगहों से अतिक्रमण हटाया, जर्जर क्वार्टर और दुकानें तोड़ीं
Harda, Harda | May 20, 2026 हरदा में बुधवार को नगर पालिका ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार राजेंद्र पंवार की मौजूदगी में नगर पालिका अमले ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण हटाए। कार्रवाई के तहत गुप्तेश्वर मंदिर के पास अजनाल नदी पर निर्माणाधीन पुल के दूसरी ओर बनी दो दुकानों को हटाया गया।