अररिया: आपातकाल लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर सबसे बड़ा प्रहार था: सांसद प्रदीप कुमार सिंह
Araria, Araria | Jun 25, 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 जून को "काला दिवस" के रूप में मनाते हुए देश में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर सबसे बड़ा प्रहार बताते हुए इसे देश के इतिहास का काला अध्याय कहा।