शामली: डायल 112 सेवा में शामली जनपद को 9 वाहन उपलब्ध कराए गए, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया तैनात
Shamli, Shamli | May 18, 2026 सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था एवं आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए मुख्यालय द्वारा शामली जिले में डायल 112 सेवा में 9 वाहनों की बढ़ोत्तरी की गई है, जिनमें एक चौपहिया और 9 दुपहिया वाहन शामिल हैं। एसपी ने पुलिस कार्यालय पर हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को सुरक्षा व सेवा में तैनात किया।