लक्ष्मीपुर: मोहनपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को 500 मीटर तक घसीटा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोहबरवा-झाझा मुख्य सड़क पर रविवार की मध्य रात हुए भीषण सड़क हादसे में मोहनपुर निवासी शनिचर यादव की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को 6 बजे कोहबरवा-झाझा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बताया जाता है कि शनिचर यादव बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।