मंझनपुर: तेज रफ्तार कार और बुलेट में हुई जोरदार भिड़ंत, दोनों पक्ष की ओर से हुई गाली गलौज, मंझनपुर जिला अस्पताल के सामने का मामला
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर जिला अस्पताल के सामने रविवार रात लगभग 9 बजे तेज रफ्तार कार और बुलेट में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा देख घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं दोनों पक्ष ने एक दूसरे को गाली गलौज किया यहां तक मारपीट की भी नौबत आ गई थी। इज़की सूचना पर पहुंची मंझनपुर कोतवाली पुलिस दोनों गाड़ी थाने लेकर गई है।