रामगंजमण्डी: चेचट में ₹28 लाख कीमत का 118 किलो 480 ग्राम डोडा चूरा बरामद, तस्कर फरार
रामगंजमंडी के चेचट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 118 किलो 480 ग्राम डोडा चूरा और तस्करी में प्रयुक्त एक क्रेटा कार जब्त की है। बरामद माल और वाहन की कुल कीमत करीब 28 लाख रुपए आंकी गई है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। शनिवार सुबह करीब 12 बजे पुलिस से मिली जानकारी