आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को स्वाट टीम एवं थाना खानपुर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर अमरपुर बम्बा पुल के पास से महिला सहित 3 शातिर चोरों को चोरी की 3 चैन पीली धातु, 1 सिल्ली पीली धातु (वजन 69 ग्राम), अवैध असलहा कारतूस व 1 बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। जानकारी सोमवार दोपहर लगभग 2:30 पर दी गई है।