नवाबगंज: बाराबंकी के दो होनहार युवाओं की दर्दनाक मौत, सेहरा सजने से पहले उठ गया जनाज़ा, तीन बहनों का इकलौता भाई भी चला गया
लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड ने बाराबंकी के दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में बाराबंकी के मोहम्मद अम्मार और शहजान की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के सपनों को पूरा करने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।