मड़िहान: मड़िहान में किसानों की मांगों के आगे झुका अडानी पावर प्लांट का प्रबंधन, किसान और अडानी थर्मल के बीच पंचायत बैठक संपन्न
मड़िहान क्षेत्र में बन रहे अडानी पावर प्लांट में क्षेत्रीय लोगों को रोजगार न देने से नाराज किसानों ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे सीओ ऑपरेशन कार्यालय पर प्रदर्शन किया अपना दल यश के राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में मड़िहान तहसील कार्यालय के लिए निकले किसानों को सीओ ऑपरेशन ने अपने कार्यालय पर रोक कर प्लांट के प्रबंधन से बात कर क्षेत्रीय लोगों को रोजगार देने की बात कही