सिवनी: बकरीद पर गौहत्या की साजिश नाकाम, 17 गौवंश मुक्त, 5 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकला जुलूस
Seoni, Seoni | May 29, 2026 सिवनी पुलिस ने बकरीद पर गौवंश वध की बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए 17 गौवंश मुक्त कराए हैं। कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि नकदी, मोबाइल और हथियार जब्त किए गए। जांच में गिरोह के तार नागपुर और बरेली से जुड़े मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों का शहर में जुलूस निकालकर कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया।