सीतामऊ: रुपनी चौपाटी में गेहूं खरीदी में मनमानी के विरोध में किसानों का हंगामा, प्रबंधन पर आरोप
मंदसौर जिले के रुपनी चौपाटी उपार्जन केंद्र पर समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी को लेकर किसानों ने हंगामा किया,किसानों ने ऐरा सोसायटी प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया,किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्रों पर लगातार परेशानियां हो रही हैं, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है।