शिवपुरी नगर: आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव कल शिवपुरी जिले के दौरे पर, कार्यकर्ताओं में उत्साह
दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता माननीय श्री दामोदर यादव मंडल कल, 28 मार्च को शिवपुरी जिले के सघन प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से आज शुकुवार को एसपी को पत्र लिखकर 'पायलट फॉलो' और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।