लाडपुरा: कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा कोटा में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया, किशोरपुरा ईदगाह पर पड़ी नमाज
Ladpura, Kota | May 28, 2026 कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा आज देश भर में शिद्दत के साथ मनाया जा रहा हैं। कोटा में भी गुरुवार सुबह 9 बजे किशोरपुरा मुख्य ईद गाह में ईद की नमाज अदा की गई। शहर काजी जुबैर अहमद ने नमाज अदा करवाई और खुतबा पढा। ईद गाह में मौजूद हजारों लोगों ने खुदा की बारगाह में हाथ फैलाकर देश मे अमन चैन भाईचारा रहे की दुआएं मांगी। नमाज के बाद सभी ने गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।