गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के अलीगंज मोहल्ले में भीषण गर्मी के बीच बिजली के खंभे में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठप्प
गया शहर में भीषण गर्मी और उमस भरी गर्मी के बीच बिजली विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है।गया शहर के कई मोहल्लों में ट्रांसफार्मर में आग तो कभी बिजली तार में आग लगने की घटना समाने आई है।ऐसा हीं एक मामला शहर के अलीगंज मोहल्ले से आई है। जहां शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बिजली खंभे में बिजली की तार में आग लग गई।