अररिया: अररिया शहर के बस स्टैंड में खड़ी बाइक में घुसा विषैला सांप, मची अफरा-तफरी
Araria, Araria | Jul 9, 2026 अररिया शहर के बस स्टैंड परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक खड़ी बाइक में विषैला सांप घुस गया। घटना के बाद बाइक सवार घबराकर बाइक छोड़कर कुछ दूरी पर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप बाइक में घुसते हुए सीधे हेडलाइट के अंदर जाकर बैठ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी देर तक सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।