मध्यप्रदेश के बड़वाह विधानसभा के ग्राम डूडगांव में विधायक सचिन बिरला ने अपने निवास पर बुधवार को सुबह ग्यारह बजे ग्राम राहरकोट,चितावद,नलवट,भोगावा सिपानी, बमनगांव,अम्बा सहित अन्य ग्रामों से आए ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। इस दौरान विधायक बिरला ने कहा कि ग्रामवासियों की सेवा और जनता की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है।