गिरिडीह: राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 मई को होने वाली “गर्जाना रैली” के लिए लोग हुए रवाना
राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 मई को आयोजित होने वाली “गर्जाना रैली” को लेकर गिरिडीह से 200 से अधिक आदिवासी समाज के लोग शुक्रवार को 10 बजे बरगंडा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। गिरी बनवासी कल्याण परिषद संथाल परगना दुमका के बैनर तले निकला यह जत्था पारंपरिक नारों और जोश के साथ दिल्ली कूच किया।