पटना ग्रामीण: राजधानी पटना में दिन में ही हुआ अंधेरा, झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
राजधानी पटना में सोमवार शाम 4:00 बजे अंधेरा छा गया और खूब झमाझम बारिश भी हो रही है। बता दें कि गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान है लेकिन जिस तरह से भारी बारिश राजधानी पटना में हो रही है लोगों को गर्मी से अब राहत मिल गई है। मेघ गर्जन के साथ ही बारिश हो रही है और दिन में ही अंधेरा छा गया है।