विश्व शौचालय दिवस पर बुधवार को दोपहरवकरीब 3 बजे बिजावर बस स्टैंड के पास निर्मित नवीन एस्पिरेशनल शौचालय का उदघाटन निकाय उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता और अध्यक्ष प्रतिनिधि राघवेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में सीएमओ संतोष सैनी, पार्षदगण व निकाय कर्मचारी मौजूद रहे। नए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से यात्रियों व दुकानदारों ने निकाय को धन्यवाद दिया।