नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितवा बांध ग्राम के पास शिकारपुर मोड़ पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात टंडवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्याप