ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
ग्वालियर में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र के बेला की बावड़ी का है, जहां मंगलवार रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की बुधवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।