जगदीशपुर: सोनू राय की जीत पर जगदीशपुर राजद कार्यालय में जश्न मनाया गया, नेताओं ने बांटी मिठाई
जगदीशपुर नगर के नया टोला स्थित राजद प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक हुई। बैठक में भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में राजद समर्थित उम्मीदवार सोनू राय की जीत पर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, राजद कार्यकर्ताओं और महागठबंधन के सहयोगियों के प्रति आभार जताया गया। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का