गोपलगंज ज़िले के मांझा थाना के भोजपुरवा गांव के समीप आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी मे मंगलवार की दोपहर 1 बजे दो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चाकू बाजी हुई है।