भोगांव: भोगांव क्षेत्र में ASP सिटी ने भीड़भाड़ व संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भोगांव द्वारा शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ थाना भोगांव क्षेत्र के भीड़भाड़ व संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया तथा गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।