मेरठ: मेरठ में इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिकायत
Meerut, Meerut | Mar 6, 2026 मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र स्थित इंचोली गांव निवासी इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे लेकर भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने आपत्ति जताई है। राहुल ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी मेरठ और डीएम मेरठ से ट्वीट के माध्यम से शिकायत की है।