निघासन: बनबसा बैराज से 3.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना, निघासन में प्रशासन अलर्ट
निघासन। लगातार हो रही बारिश के बीच बनबसा बैराज से करीब 3 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद निघासन तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम यदुवीर सिंह और तहसीलदार देवेन्द्रमणि त्रिपाठी ने शारदा नदी से सटे गांवों का दौरा शुरू कर दिया।