देेेवरिया: रामपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति हुआ घायल
Deoria, Deoria | Apr 19, 2024 रामपुर चौराह के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति हुआ घायल। रामकिशन शर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष जो बाइक से अपने गांव शकतुआ से शाम 5 बजे जा रहे थे, कि अभी वह रामपुर के पास ही पहुंचे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।